बोलता सच,नई दिल्ली : एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया है कि 16 भारतीय नागरिकों को म्यांमार-थाईलैंड सीमा पर बंधक बनाकर रखा गया है और उनसे जबरन काम कराया जा रहा है। ओवैसी के अनुसार इन लोगों को थाईलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा देकर वहां ले जाया गया, लेकिन बाद में सीमा क्षेत्र में गुलाम बना लिया गया।
ओवैसी ने इस मामले में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से तत्काल हस्तक्षेप कर सभी भारतीयों की सुरक्षित रेस्क्यू सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि बंधकों में से तीन हैदराबाद के हैं, जिनके नाम और पते भी साझा किए गए हैं।
ओवैसी का आरोप है कि बंधकों से रोजाना 18 से 20 घंटे तक जबरन काम कराया जा रहा है, उन्हें शारीरिक यातनाएं दी जा रही हैं और पासपोर्ट, मोबाइल फोन व स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रखा गया है। अन्य 13 बंधकों की पहचान और उन्हें वहां ले जाने वाले लोगों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
इसको भी पढ़ें : किश्तवाड़ में फिर मुठभेड़, पांचवें दिन भी जारी सर्च ऑपरेशन
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































