Breaking News

देवरिया में यातायात पुलिस का सख्त अभियान, 134 वाहनों का ई-चालान, 2 सीज

Bolta Sach News
|
Traffic police in Deoria

बोलता सच,देवरिया : देवरिया में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 134 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि 2 वाहनों को सीज कर दिया गया।

यह अभियान यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौराहों पर चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने और दोषपूर्ण या बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर विशेष रूप से कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस द्वारा यह कार्रवाई मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत की गई है। अधिकारियों का कहना है कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क हादसों की संख्या में कमी लाना है।

यातायात प्रभारी ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं, ताकि खुद के साथ-साथ दूसरों की जान भी सुरक्षित रह सके।


इसको भी पढ़ें : देवरिया : पथरदेवा फुटबॉल महाकुंभ में रोमांचक मुकाबला: आसनसोल रेलवे ने चेन्नई रेलवे को 2-1 से हराया


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: