बोलता सच,देवरिया : समाजवादी पार्टी ने शनिवार को जिला कार्यालय बांस देवरिया स्थित मुलायम सिंह यादव सभागार में पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई। आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव मंजूर हसन ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि फूलन देवी का जीवन अन्याय, उत्पीड़न और सामाजिक विषमताओं के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक रहा है। उन्होंने शोषित, वंचित, पिछड़े और कमजोर वर्गों के सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान के लिए निरंतर संघर्ष किया।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की मूल भावना के अनुरूप फूलन देवी के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। वक्ताओं ने उनके साहस, संघर्ष और सामाजिक सरोकारों की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज बुलंद की। उनका जीवन आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
कार्यक्रम के अंत में निजामाबाद से समाजवादी पार्टी के विधायक एवं वरिष्ठ नेता आलम बदी के निधन पर भी शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर अशोक सिंह कुशवाहा, विजय प्रताप यादव, बीरेंद्र साहनी, एडवोकेट जयराम राजभर, डॉ. रामनाथ चौहान, लक्ष्मण निषाद, मोहन गुप्ता, वंदना पासवान, कमलेश पांडेय, रमाकांत निषाद, राजेंद्र प्रसाद राजवंशी, सुनैना सिंह कुशवाहा, लल्लन गुप्ता, हंसनाथ यादव, सीमा मौर्य, अंबिका चौधरी, राम बचन सिंह यादव, रामप्रीत यादव, प्रमोद यादव, श्याम सुंदर निषाद, अर्जुन यादव, रविंद्र यादव, इजहारुल हक बबलू, अनिल यादव, गोपी यादव, रमेश यादव, हृदयानारायण जायसवाल, गिरीश जायसवाल, रणबीर यादव और मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसे भी पढ़े : बर्खास्त सिपाही सुनील शुक्ला को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का ऑफर, बोले- देंगे एक लाख रुपये मासिक वेतन
➤ You May Also Like
Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































