Breaking News

देवरिया : लेखपाल आशीष कुमार की स्मृति में बनेगा ‘लेखपाल आशीष भवन’, राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने की घोषणा”

Bolta Sach News
|
Deoria Lekhpal Ashish Kumar

बोलता सच,देवरिया : देवरिया के सलेमपुर तहसील के रेवली में तैनात रहे लेखपाल आशीष कुमार के आकस्मिक निधन के बाद राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने उनके पैतृक गांव पहुंचकर परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि तहसील परिसर में ‘लेखपाल आशीष भवन’ का निर्माण कराया जाएगा।

मंगलवार को परिजनों से शोक संवेदना प्रकट करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि यह भवन आशीष कुमार की स्मृति को संजोए रखने के साथ-साथ कर्मचारियों को बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया जाएगा। उन्होंने आशीष कुमार को ईमानदार, समर्पित और जनता के बीच सम्मानित अधिकारी बताते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में उनकी सक्रियता, संवेदनशीलता और पारदर्शिता हमेशा याद रखी जाएगी। आशीष के निधन से विभाग को गहरा आघात पहुंचा है।

परिवार से बातचीत के दौरान मंत्री ने सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि परिवार को किसी भी प्रकार की कठिनाई न होने पाए। ग्रामीणों और सहकर्मियों ने मंत्री के सामने बताया कि आशीष कुमार सदैव ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करते थे और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते थे।

सहकर्मियों ने तहसील में लेखपालों के लिए उचित बैठक व कार्यस्थल उपलब्ध न होने की समस्या भी उठाई थी। इस मांग को स्वीकार करते हुए राज्यमंत्री ने तुरंत ‘लेखपाल भवन’ निर्माण की घोषणा की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र शासन को भेजा जाए ताकि कार्य जल्द शुरू हो सके।

मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि दिवंगत लेखपाल के बच्चों की शिक्षा और भविष्य के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। घटना से राजस्व विभाग और लेखपाल समाज में शोक की लहर है। वहीं, सहकर्मियों ने मंत्री के इस निर्णय का स्वागत किया।


इसको भी पढ़ें : देवरिया : जॉइनिंग से 17 दिन पहले ASO की दर्दनाक मौत, हेलमेट न पहनना बना कारण


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “देवरिया : लेखपाल आशीष कुमार की स्मृति में बनेगा ‘लेखपाल आशीष भवन’, राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने की घोषणा””

Leave a Reply

error: