Breaking News

22 साल से सऊदी अरब में फंसे मोहम्मद आलीम, बिगड़ी सेहत पर बेटे ने लगाई वतन वापसी की गुहार

Bolta Sach News
|
Saudi Arabia for 22 years
बोलता सच देवरिया ,भाटपाररानी। क्षेत्र के ग्राम अहिरौली तिवारी निवासी मोहम्मद आलीम पिछले 22 वर्षों से सऊदी अरब में रह रहे हैं। वर्ष 2003 में घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए वह कमाने गए थे, लेकिन अब उनकी हालत इतनी खराब हो गई है कि वह वतन लौटना चाहते हैं। मगर पासपोर्ट और अन्य औपचारिकताओं की वजह से वापसी संभव नहीं हो पा रही है।
परिवार की ओर से उनके बेटे सद्दाम हुसैन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है। बेटे का कहना है कि पिता की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और वह चलने-फिरने में भी असमर्थ हो चुके हैं।
बिगड़ी सेहत, पासपोर्ट नवीनीकरण बना बाधा
मोहम्मद आलीम का पासपोर्ट 2018 में समाप्त हो गया था। स्वास्थ्य खराब होने की वजह से वह उसका नवीनीकरण नहीं करा पाए। अब जब उनकी तबीयत लगातार गिर रही है, तो पासपोर्ट और कानूनी औपचारिकताएँ उनकी वतन वापसी में सबसे बड़ी अड़चन बन गई हैं।
परिवार ने बताया कि 18 अगस्त 2025 से उनकी हालत और ज्यादा खराब हो गई है। फिलहाल उनका इलाज सऊदी अरब के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। इलाज पर काफी खर्च हो रहा है, जिसके लिए घर से रुपये भेजे जा रहे हैं, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण यह खर्च उठाना कठिन होता जा रहा है।
मदद कर रहे प्रवासी भारतीय
परिवार का कहना है कि सऊदी अरब में रहने वाले कुछ भारतीय उनकी देखभाल और मदद कर रहे हैं। इसके बावजूद इलाज और अन्य खर्चों का बोझ दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। बेटे सद्दाम हुसैन ने कहा कि अब सबसे बड़ी जरूरत पिता को सुरक्षित तरीके से भारत लाने की है, ताकि उनका इलाज परिवार के बीच रहकर हो सके।
प्रशासन से अपील
परिवार ने केंद्र और राज्य सरकार से अपील की है कि मोहम्मद आलीम की जल्द से जल्द भारत वापसी की व्यवस्था कराई जाए। बेटे का कहना है कि पिता की हालत नाजुक है और समय रहते यदि उन्हें भारत नहीं लाया गया तो स्थिति और बिगड़ सकती है।

इस खबर को भी पढ़ें : त्योहारों को देखते हुए देवरिया प्रशासन का बड़ा आदेश, अधिकारियों की अस्थायी तैनाती

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “22 साल से सऊदी अरब में फंसे मोहम्मद आलीम, बिगड़ी सेहत पर बेटे ने लगाई वतन वापसी की गुहार”

Leave a Reply

error: