Breaking News

देवरिया: संदेह के घेरे में पत्नी का बयान, मौत की गुत्थी सुलझाएगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Bolta Sach News
|
पुलिस की बर्बरता
देवरिया सलेमपुर। किराये के मकान में शुक्रवार को संदिग्ध हालात में युवक की मौत के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पत्नी का कहना है कि पति ने छत के कुंडे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। जांच के बाद पुलिस पत्नी की बात पर संदेह कर रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव निवासी अजीत शाह (35) पुत्र अशोक गौड़ कस्बे के सलाहाबाद में किराये के मकान में रहकर मोबाइल का दुकान चलाता था। अजीत के पड़ोसियों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह अजीत ने कुछ दोस्तों के साथ ताड़ी पी, उसके बाद बोतल में ताड़ी भरकर घर लेकर आया। बाजार से मीट भी खरीदकर लाया था। पत्नी मीट बनाने के लिए प्याज काट रही थी। अजीत एक दोस्त के साथ बैठा हुआ था। इसी बीच पड़ोसी से पुलिस को युवक की खुदकुशी की खबर मिली।
जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, उससे पहलेे पत्नी और उसका दोस्त, अजीत को सीएचसी लेकर चले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मौके की जांच करने पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो संदेह हुआ। सूत्रों की मानें तो अजीत शाह अगर छत की कुंडी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया तो उसकी पत्नी और दोस्त ने पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी। पुलिस का कहना है कि छत के कुंडे से लटक कर खुदकुशी की बात पर संदेह होने लग रहा। पुलिस ने बताया कि यदि युवक खुदकुशी करने जा रहा था तो पत्नी और दोस्त ने क्यों नहीं बचाया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने कहाकि युवक की मौत के बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल पाएगा।
कहीं संपति के लिए नहीं की गई हत्या
अजीत शाह ने डेढ़ साल पहले सलाहाबाद में पत्नी रानी के नाम तीन डिसमिल जमीन खरीदी थी। इसके अलावा वह ब्याज पर रुपय देने का काम करता था। उसका एक दोस्त भी उसके बगल में तीन डिसमिल जमीन खरीदीथिी। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। वही दोस्त वारदात के वक्त अजीत के घर पर मौजूद था।

इसे भी पढ़ें-
देवरिया: पत्नी की हत्या का दोषी पाया गया पति, सास-ससुर को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: