Breaking News

देवरिया: भरौटा ग्राम सभा में ₹24 लाख की लागत से बने अंत्येष्टि स्थल का कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया लोकार्पण

Bolta Sach News
|
Deoria In Bharota Gram Sabha
बोलता सच,देवरिया : जनपद के विकास खंड तरकुलवा अंतर्गत ग्राम सभा भरौटा (विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा) में शनिवार को ₹24 लाख की लागत से निर्मित नवनिर्मित अंत्येष्टि स्थल का लोकार्पण उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया। उन्होंने फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर इस जनोपयोगी परियोजना का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अंत्येष्टि स्थल जैसी आवश्यक सार्वजनिक सुविधाओं का निर्माण ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही जरूरतों को पूरा करेगा और अंतिम संस्कार जैसे कार्य गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकेंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ जनहित से जुड़ी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
लोकार्पण समारोह में पूर्व प्रधान सुभाष यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष तरकुलवा दुष्यंत राव, ब्लॉक प्रमुख तरकुलवा रामाशीष गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष तरकुलवा जनार्दन कुशवाहा, ग्राम प्रधान भरौटा राधेश्याम गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने अंत्येष्टि स्थल के निर्माण पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण और जनहितकारी उपलब्धि बताया।

इसे भी पढ़े : पंजाब कांग्रेस में बगावत पर नरम पड़े नाराज नेता, चन्नी बोले- हाईकमान के फैसले के साथ चलेंगे


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: