बोलता सच,पटना : बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का प्रचार अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा और उसके स्टार प्रचारकों पर तीखा हमला बोला। इस दौरान उन्होंने भाजपा समर्थित एमएलसी और भोजपुरी अभिनेता-गायक पवन सिंह पर भी तंज कसा, जिसके बाद सभा में मौजूद लोगों के बीच ठहाके गूंज उठे।
पवन सिंह पर कसा तंज
प्रशांत किशोर ने अपने संबोधन में कहा, “शराबबंदी है, पवन जी का काम कैसे चल रहा है? पवन जी 12 बजे सोकर उठते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि लोग चुनाव के दौरान नाच-गाना देखें, मुर्गा-भात खाएं और यदि कोई पैसा या पेट्रोल दे रहा है तो उसे भी ले लें, लेकिन वोट केवल अपने बच्चों के बेहतर भविष्य और क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखकर दें।
बीजेपी पर लगाया धनबल के इस्तेमाल का आरोप
सभा के दौरान प्रशांत किशोर ने भाजपा पर चुनाव में धनबल के इस्तेमाल का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास बड़ी मात्रा में धन है और चुनाव के दौरान जनता को प्रलोभन दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार का लालच मिलने पर भी मतदान अपने विवेक और क्षेत्र के विकास के आधार पर करें।
बांकीपुर में आमने-सामने हैं कई दिग्गज
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव इस बार काफी हाई-प्रोफाइल माना जा रहा है। भाजपा की ओर से उम्मीदवार नीरज सिन्हा के समर्थन में पवन सिंह चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वहीं, जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर स्वयं इस सीट से चुनाव मैदान में हैं और लगातार जनसभाएं कर रहे हैं।
बयान की हो रही चर्चा
प्रशांत किशोर का पवन सिंह पर किया गया तंज राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। उनके बयान के वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि, इस पर पवन सिंह या भाजपा की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होना है। चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में नेताओं के तीखे बयान और आरोप-प्रत्यारोप से राजनीतिक माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है।
इसे भी पढ़े : जौहर विश्वविद्यालय ध्वस्तीकरण आदेश के विरोध में सपा का प्रदर्शन तेज, सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों को दिया समर्थन
➤ You May Also Like
Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































