Breaking News

देवरिया ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, 254 वाहनों के चालान, 3 वाहन सीज

Bolta Sach News
|
Deoria Traffic Police

बोलता सच,देवरिया : सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए देवरिया यातायात पुलिस ने गुरुवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड, कसया मार्ग, कसया ओवरब्रिज और देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर विशेष चेकिंग की। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग, दोषपूर्ण नंबर प्लेट, अनधिकृत ऑटो पार्किंग और निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई।

254 वाहनों के चालान, 3 सीज

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 254 वाहनों का चालान किया। वहीं नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले 3 वाहनों को सीज कर दिया गया। ओवरस्पीडिंग की जांच के लिए पुलिस ने स्पीड लेजर गन का भी इस्तेमाल किया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। प्रमुख मार्गों और चौराहों पर पुलिस टीमों ने वाहनों को रोककर दस्तावेज और यातायात नियमों के पालन की जांच की।

नियमों का पालन करने की अपील

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें और ट्रिपल राइडिंग से बचें। इसके अलावा वाहन निर्धारित गति सीमा के भीतर ही चलाएं और नंबर प्लेट नियमानुसार लगाएं। पुलिस ने लोगों को नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की भी हिदायत दी है। यातायात पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि कार्रवाई से बचने के बजाय यातायात नियमों का पालन कर खुद और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।


इसे भी पढ़े : ग्रेटर नोएडा में पानी की किल्लत पर महागुन मायवुड्स सोसायटी में हंगामा, सड़क जाम; बिल्डर पर केस की मांग


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: