बोलता सच लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें से 10 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है।
इन जिलों में बदले गए एसपी
-
जय प्रकाश सिंह – पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा), लखनऊ से स्थानांतरित होकर उन्नाव के एसपी बने।
-
संजीव सुमन – अलीगढ़ के एसएसपी से देवरिया के एसपी बनाए गए।
-
नीरज कुमार जादौन – हरदोई के एसपी से स्थानांतरित होकर अलीगढ़ के एसएसपी बने।
-
अशोक कुमार मीना – सोनभद्र के एसपी से हरदोई के एसपी बने।
-
अभिषेक वर्मा – एसपी रेलवे, आगरा से स्थानांतरित होकर सोनभद्र के एसपी बने।
-
दीपक भूकर – उन्नाव के एसपी से प्रतापगढ़ के एसपी बनाए गए।
-
डॉ. अनिल कुमार-II – प्रतापगढ़ के एसपी से आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बने।
-
केशव कुमार – अंबेडकरनगर के एसपी से कुशीनगर के एसपी बने।
-
अभिजीत आर. शंकर – औरैया के एसपी से अंबेडकरनगर के एसपी बने।
-
अभिषेक भारती – प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त से स्थानांतरित होकर औरैया के एसपी बने।
अन्य महत्वपूर्ण तबादले
-
हेमराज मीना – आजमगढ़ के एसएसपी से स्थानांतरित होकर पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, डीजीपी मुख्यालय, लखनऊ भेजे गए।
-
संतोष कुमार मिश्रा – कुशीनगर के एसपी से स्थानांतरित होकर पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, डीजीपी मुख्यालय, लखनऊ बने।
-
विक्रांत वीर – देवरिया के एसपी से स्थानांतरित होकर पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, डीजीपी मुख्यालय, लखनऊ भेजे गए।
-
मनीष कुमार शांडिल्य – सेनानायक, 04 वाहिनी पीएसी प्रयागराज बने। इससे पहले वे प्रयागराज में 04 वाहिनी पीएसी में तैनात थे।
-
अनिल कुमार झा – पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, बलिया से स्थानांतरित होकर एसपी रेलवे, आगरा बने।
-
सर्वेश कुमार मिश्रा – सेनानायक/उपसेनानायक, 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर से स्थानांतरित होकर सेनानायक, 04 वाहिनी पीएसी प्रयागराज बनाए गए।
इसे भी पढ़ें : सरकारी कार्यों में लापरवाही पर चार ग्राम विकास अधिकारी निलंबित, डीपीआरओ ने की सख्त कार्रवाई
➤ You May Also Like
























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































