Breaking News

देवरिया : दरोगा ने युवक का पकड़ा कॉलर, वीडियो वायरल

Bolta Sach News
|
Deoria Inspector caught the youth

बोलता सच,देवरियादेवरिया में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर चर्चा में है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के डिघवा पौटवा गांव में भूमि विवाद की जांच के दौरान एक दरोगा द्वारा युवक का कॉलर पकड़ने और धक्का देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज थी शिकायत

जानकारी के अनुसार, गांव में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस संबंध में अब्दुल मन्नान सिद्दीकी ने 14 फरवरी को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। 16 फरवरी को उन्होंने पुलिस अधीक्षक से भी कार्रवाई की मांग की थी।

मंगलवार शाम शिकायत की जांच के लिए दरोगा मौके पर पहुंचे। उस समय बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। इसी दौरान दरोगा और एक युवक के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि दरोगा ने युवक को धक्का दिया और उसका कॉलर पकड़कर खींच लिया।

ग्रामीणों का विरोध, वीडियो हुआ वायरल

घटना से मौके पर मौजूद ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई और माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। किसी ग्रामीण ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दरोगा और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की भी देखी जा सकती है। बाद में अन्य लोगों के हस्तक्षेप से स्थिति सामान्य हुई।

पहले भी सामने आ चुका है मामला

गौरतलब है कि चार दिन पहले भी जिले में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान वीडियो बना रहे एक युवक को थानाध्यक्ष द्वारा थप्पड़ मारने का मामला सामने आया था। उस प्रकरण की जांच अभी जारी है। लगातार दूसरी बार ऐसे वीडियो सामने आने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया गया है।


इसको भी पढ़ें : विधान परिषद में गरजे योगी आदित्यनाथ, सपा पर जातीय राजनीति और फर्जी वोट का आरोप


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: