Breaking News

बिहार AI शिखर सम्मेलन में छात्रों का हंगामा, BPSC TRE 4 को लेकर बढ़ा विवाद

Bolta Sach News
|
Students at the Bihar AI Summit
बोलता सच,पटना : बिहार की राजधानी पटना में आयोजित बिहार AI शिखर सम्मेलन के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब BPSC TRE 4 परीक्षा की मांग को लेकर पहुंचे छात्रों को कार्यक्रम स्थल में प्रवेश नहीं दिया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों ने गेट पर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन हरकत में आया। मौके पर जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा पहुंचे और छात्रों को समझाने की कोशिश की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन कर रहे छात्र शांत हुए। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में BPSC TRE 4 परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी, जिसके चलते छात्रों को अंदर जाने से रोका गया।

यह शिखर सम्मेलन बिहार सरकार की ओर से आयोजित किया गया था। इससे पहले शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने BPSC TRE 4 अभ्यर्थियों की मांगों पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग के साथ उच्च स्तरीय बैठक की थी। बैठक के बाद उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में अगले पांच वर्षों में एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, हर साल कम से कम 20 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी और नियुक्तियों से संबंधित विज्ञापन प्रत्येक वर्ष जुलाई में जारी होंगे। माना जा रहा है कि TRE 4 भर्ती का विज्ञापन भी जुलाई में जारी किया जा सकता है, हालांकि सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।
बैठक में मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को नई ट्रांसफर नीति तैयार करने का निर्देश भी दिया। इसके तहत महिला शिक्षकों का तबादला उनके घर के नजदीकी पंचायत और पुरुष शिक्षकों का तबादला नजदीकी प्रखंड में करने की योजना बनाई जाएगी।
इसके अलावा राज्य के स्कूलों में विद्यार्थियों को वर्दी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी ‘जीविका’ समूह को देने की घोषणा भी की गई। सरकार का कहना है कि इससे समय पर वर्दी उपलब्ध होगी और महिलाओं को रोजगार व आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

इसे भी पढ़े : सोशल मीडिया पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले सिपाही सुनील शुक्ला निलंबित, महिला सिपाही नीतू सिंह पर भी कार्रवाई


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “बिहार AI शिखर सम्मेलन में छात्रों का हंगामा, BPSC TRE 4 को लेकर बढ़ा विवाद”

Leave a Reply

error: