Breaking News

शादी से कुछ घंटे पहले दूल्हे की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटका मिला शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Bolta Sach News
|
A few hours before the wedding, the groom
बोलता सच,बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के शाही क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बारात जाने से कुछ घंटे पहले दूल्हे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार सुबह उसका शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। शाम को उसकी बारात जानी थी, लेकिन इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
पुलिस के अनुसार, शाही कस्बे के सुभाषनगर मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय देवेंद्र मौर्य की शादी रिठौरा के उद्धानापुर गांव में तय थी। शुक्रवार को लग्न का कार्यक्रम संपन्न हुआ था और देर रात तक डीजे पर नाच-गाना चलता रहा। इस दौरान तेज आवाज को लेकर कुछ स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद डीजे की जगह बदल दी गई।
बताया जा रहा है कि रात करीब दो बजे देवेंद्र अपने बहनोई और अन्य रिश्तेदारों के साथ सोने चला गया था। शनिवार सुबह उसका शव साप्ताहिक बाजार के पास एक आम के पेड़ से लटका मिला।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

परिजनों ने इस घटना को हत्या बताते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि शव जिस स्थिति में मिला, उससे आत्महत्या की संभावना कम लगती है। परिवार के मुताबिक, देवेंद्र का शव पतली रस्सी से पेड़ की टहनी से बंधा था और उसके पैर जमीन से सटे हुए थे, जिससे घटना संदिग्ध लग रही है।
देवेंद्र के पिता रामदास मौर्य ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और परिजनों के आरोपों की भी जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े : झांसी में ‘एआई दुल्हन’ ठगी गैंग का भंडाफोड़, 610 लोगों से 50 लाख की ठगी


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “शादी से कुछ घंटे पहले दूल्हे की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटका मिला शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका”

Leave a Reply