Breaking News

अखिलेश ने विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद प्रत्याशी सुदर्शन रेड्डी से की मुलाकात, 9 सितम्बर का चुनाव बताया ‘न्याय की लड़ाई’

Bolta Sach News
|
akhilesh yadav-sudershan-reddy-justice-poll

लखनऊ (बोलता सच न्यूज़ ) : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार (26 अगस्त 2025) को पार्टी मुख्यालय में विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी से मुलाकात की। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि आगामी 9 सितम्बर को होने वाला चुनाव सत्ता के लिए नहीं, बल्कि न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए है।

अखिलेश यादव ने कहा, वर्तमान राजनीतिक हालात में न्याय की इस लड़ाई का नेतृत्व करने के लिए न्यायाधीश से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता। हमें पूरा भरोसा है कि जो लोग न्याय को महत्व देते हैं, वे अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनेंगे और उनके पक्ष में मतदान करेंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में सुदर्शन रेड्डी का लंबा कार्यकाल संविधान, कानून और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा है, और यही उन्हें इस उच्च संवैधानिक पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार बनाता है।


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: