Breaking News

अर्चना अग्रवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्व परिषद की अध्यक्ष नियुक्त

Bolta Sach News
|
Archana Aggarwal gets a big win
बोलता सच,लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अर्चना अग्रवाल को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपते हुए उन्हें राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही वह अपर मुख्य सचिव परिवहन विभाग तथा उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की अध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालती रहेंगी।
वर्तमान में अर्चना अग्रवाल अपर मुख्य सचिव परिवहन विभाग और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए सरकार ने उन्हें यह महत्वपूर्ण पद सौंपा है।
वर्ष 1990 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी अर्चना अग्रवाल का जन्म वर्ष 1966 में हुआ था। वह मूल रूप से आंध्र प्रदेश की निवासी हैं। उन्होंने परास्नातक तथा व्यवसाय प्रबंधन में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है।
अर्चना अग्रवाल 16 फरवरी 2016 को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गई थीं। केंद्र में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद 16 अक्तूबर 2025 को उन्होंने उत्तर प्रदेश लौटकर नियुक्ति विभाग में कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद 24 अक्तूबर 2025 को उन्हें अपर मुख्य सचिव परिवहन विभाग और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
इससे पहले वह वर्ष 2009-10 में प्रदेश की परिवहन आयुक्त भी रह चुकी हैं। अपने प्रशासनिक जीवन में उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और कई अहम जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।
अर्चना अग्रवाल सुल्तानपुर और अयोध्या में जिलाधिकारी तथा कलेक्टर के पद पर भी तैनात रह चुकी हैं। प्रशासनिक क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें राजस्व परिषद जैसे महत्वपूर्ण विभाग की कमान सौंपी है।

इसे भी पढ़े : यूपी चुनाव 2027 की तैयारी में जुटीं मायावती, फिर अपनाया 2007 का सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply