Breaking News

त्योहारों में टाटा नेक्सॉन की बंपर बिक्री, अक्टूबर 2025 में 22 हजार से ज्यादा यूनिट बिकीं — बनी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

Bolta Sach News
|
Tata Nexon sees bumper sales this festive season

बोलता सच : त्योहारों के इस मौसम में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में देसी कंपनियों की एसयूवी ने जोरदार प्रदर्शन किया है। इनमें सबसे आगे रही टाटा मोटर्स की कॉम्पैक्ट एसयूवी ‘नेक्सॉन’, जिसने बिक्री के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। अक्टूबर 2025 में टाटा नेक्सॉन देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी, जिसे 22,083 ग्राहकों ने खरीदा।

50% सालाना ग्रोथ

टाटा नेक्सॉन की बिक्री में पिछले साल की तुलना में करीब 50% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अक्टूबर 2024 में जहां इसकी 14,759 यूनिट बिकी थीं, वहीं इस साल अक्टूबर में यह संख्या बढ़कर 22,083 हो गई। हालांकि, सितंबर 2025 की तुलना में मामूली गिरावट आई, जब 22,573 यूनिट बिकी थीं।

हर महीने बढ़ती लोकप्रियता

इस साल मई में टाटा नेक्सॉन की 13,096 यूनिट बिकी थीं, जबकि जून में यह घटकर 11,602 यूनिट रह गई। जुलाई में बिक्री बढ़कर 12,825 यूनिट हुई, अगस्त में 14,004 यूनिट, और फिर सितंबर में 22,573 यूनिट तक पहुंच गई।
जीएसटी में हालिया सुधारों और कीमतों में कमी के बाद ग्राहकों की दिलचस्पी में जबरदस्त उछाल देखा गया है।

चारों फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध

टाटा नेक्सॉन की बंपर बिक्री का बड़ा कारण इसका मल्टी-फ्यूल वेरिएंट ऑप्शन है। ग्राहक इसे पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक (EV) — चारों वर्जन में खरीद सकते हैं।

कीमतों की रेंज (एक्स-शोरूम)

  • पेट्रोल वेरिएंट: ₹7.32 लाख – ₹13.45 लाख

  • डीजल वेरिएंट: ₹9.01 लाख – ₹14.05 लाख

  • सीएनजी वेरिएंट: ₹8.23 लाख – ₹13.26 लाख

  • इलेक्ट्रिक (EV) वेरिएंट: ₹12.49 लाख – ₹17.49 लाख


इसको भी पढ़ें : दिल्ली ब्लास्ट पर सियासी संग्राम: कांग्रेस ने अमित शाह से इस्तीफे की मांग की, भाजपा ने विपक्ष पर लगाया राजनीतिकरण का आरोप

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: