Breaking News

2027 यूपी चुनाव पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, ‘पंडित जी के फॉर्मूले’ से बनाएंगे सरकार

Bolta Sach News
|
Akhilesh Yadav on 2027 UP elections
बोलता सच,लखनऊ : लखनऊ में देश के पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 4 मई को आए परिणामों में बीजेपी ने पांच में से तीन राज्यों में जीत दर्ज की, जबकि इंडिया गठबंधन को कहीं सफलता नहीं मिली। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की हार और तमिलनाडु में कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने को विपक्ष के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

इसी बीच 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष Akhilesh Yadav अलर्ट मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने बुधवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगामी चुनाव की रणनीति पर खुलकर बात की।

अखिलेश यादव ने कहा कि 2012 में जिस रणनीति के तहत सपा की सरकार बनी थी, उसी फॉर्मूले को 2027 में भी लागू किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इसी रणनीति के दम पर एक बार फिर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि एक बड़े ज्योतिषाचार्य (एस्ट्रोलॉजर) उनके संपर्क में हैं, जो लोगों का मन पढ़ लेते हैं। अखिलेश ने कहा कि उन्होंने अपने रजिस्टर में दो बातें लिखीं—सपा सरकार बनवाना और यूपी को खुशहाल बनाना—और ज्योतिषाचार्य ने बिना देखे ही दोनों बातें सही-सही बता दीं।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि “पंडित जी” की हर बात मानेंगे और उनके मार्गदर्शन में ही 2027 में सरकार बनाएंगे। साथ ही यह भी जोड़ा कि उनसे यह नहीं पूछा जा सकता कि बीजेपी के कौन लोग उनसे जुड़े हैं, लेकिन उन्हें इसके बारे में जानकारी मिल चुकी है।

अखिलेश यादव का यह बयान ऐसे समय में आया है जब हालिया चुनाव नतीजों के बाद विपक्ष की रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं और आने वाले यूपी चुनाव को लेकर सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं।



Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: