Breaking News

झारखंड छात्र आंदोलन खत्म होने पर राहुल गांधी बोले- छात्रों के सवालों का जवाब मिलना चाहिए

Bolta Sach News
|
Jharkhand student movement ends

बोलता सच,रांची : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने झारखंड में छात्र आंदोलन समाप्त होने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि छात्रों और राज्य सरकार के बीच सहमति बनना सकारात्मक कदम है और छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर संयम के साथ आवाज उठाई। राहुल गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड सरकार ने बातचीत का रास्ता अपनाया और समाधान निकालने की कोशिश की। उन्होंने कहा, “छात्र सवाल पूछें, तो जवाब मिलना चाहिए।”

छात्रों के साथ खड़े रहने का दावा

राहुल गांधी ने कहा कि वह देश के हर छात्र के साथ खड़े हैं। उन्होंने भर्ती और परीक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं को लेकर कहा कि वह ऐसे “वसूली तंत्र” को जड़ से बदलने के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जिसमें छात्रों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिले और सभी को निष्पक्ष प्रतियोगिता का अधिकार हासिल हो। राहुल गांधी के मुताबिक, पूरे देश में ऐसी व्यवस्था बनाने की जरूरत है जो युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दे।

कांग्रेस नेताओं ने छात्रों से की बातचीत

इससे पहले झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और दीपिका पांडे सिंह आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहुंचे। सरकार की ओर से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार किए जाने के बाद दोनों मंत्रियों ने उनसे बातचीत की और भूख हड़ताल समाप्त कराई।

मंत्रियों ने छात्रों को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। इसके बाद आंदोलनकारी छात्रों का मेडिकल चेकअप भी कराया गया और उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली गई। डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि छात्रों की मांगों पर समाधान निकालने में राहुल गांधी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस प्रभारी के. राजू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: