Breaking News

देवरिया में श्रमिकों को मिलेगा सरकारी सहयोग

Bolta Sach News
|
देवरिया में श्रमिकों
बोलता सच देवरिया : उत्तर प्रदेश में श्रमिकों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चल रही हैं। देवरिया के सहायक श्रम आयुक्त स्कन्द कुमार ने इस बारे में जानकारी दी। ‘जीरो पावर्टी’ अभियान के तहत चिह्नित परिवारों के सदस्यों को इन योजनाओं का लाभ मिलेगा।
योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिकों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण कराना होगा। यह सुविधा मनरेगा, निर्माण, ईंट भट्ठा, सड़क निर्माण, पेंटिंग, प्लम्बिंग, बढ़ईगिरी, सटरिंग और मिट्टी कार्य समेत 40 प्रकार के श्रम कार्यों में लगे लोगों के लिए है।
बोर्ड की योजनाओं में अटल आवासीय विद्यालय योजना शामिल है। इसमें कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों को मुफ्त शिक्षा, स्मार्ट क्लास और हॉस्टल की सुविधा मिलती है। मातृत्व एवं शिशु सहायता योजना में 26 हजार से 90 हजार रुपए तक की मदद दी जाती है। कन्या विवाह योजना में 55 हजार रुपए की सहायता मिलती है।
गंभीर बीमारी में इलाज खर्च की प्रतिपूर्ति
शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और साइकिल खरीदने के लिए मदद मिलती है। गंभीर बीमारी में इलाज खर्च की प्रतिपूर्ति की जाती है। दुर्घटना या मृत्यु की स्थिति में 2.25 लाख से 5.25 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।
पंजीकरण के लिए श्रमिक नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर पर जा सकते हैं। आवेदन के लिए पासपोर्ट साइज फोटो, स्वप्रमाणित आधार कार्ड, बैंक पासबुक की कॉपी और मोबाइल नंबर जरूरी है। एक साल का पंजीकरण शुल्क 40 रुपए, दो साल का 60 रुपए और तीन साल का 80 रुपए है।
इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त, विकास भवन परिसर, देवरिया में संपर्क किया जा सकता है।

इससे सम्बंधित इसे भी पढ़े : गोरखपुर यूनिवर्सिटी का नया नियम: 10 से कम एडमिशन वाले कोर्स बंद

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply