Breaking News

1 अप्रैल से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सभी टोल प्लाजा पूरी तरह होंगे डिजिटल, नकद भुगतान बंद

Bolta Sach News
|
Indian National Highways from April 1

बोलता सच,नई दिल्ली : देशभर में स्थित एनएचएआई के 1150 से अधिक टोल प्लाजाओं पर आगामी 1 अप्रैल से टोल वसूली पूरी तरह डिजिटल माध्यम से करने की तैयारी है। इस फैसले के तहत नकद भुगतान को पूरी तरह समाप्त किया जाएगा। इसका उद्देश्य टोल व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाना, लंबी कतारों को कम करना, विवादों पर रोक लगाना और ट्रैफिक को सुचारु रूप से चलाना है।

98 प्रतिशत लेनदेन पहले से डिजिटल

अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में एनएचएआई की टोल सड़कों और एक्सप्रेस-वे पर 98 प्रतिशत से अधिक टोल भुगतान फास्टैग के जरिए हो रहा है। गाड़ियों पर लगे आरएफआईडी-सक्षम फास्टैग के माध्यम से टोल का भुगतान इलेक्ट्रॉनिक रूप से किया जा रहा है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर यूपीआई भुगतान सुविधा भी शुरू की जा चुकी है, जिससे यात्रियों को तेज और सुविधाजनक डिजिटल भुगतान विकल्प मिल रहा है।

केवल डिजिटल टोल को मिलेगी प्राथमिकता

फिलहाल बिना सक्रिय फास्टैग के टोल प्लाजा में प्रवेश करने वाले वाहनों से दोगुना टोल वसूला जाता है। सरकार अब इस व्यवस्था में बदलाव करते हुए पूरी तरह डिजिटल भुगतान प्रणाली लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसी के तहत 1 अप्रैल से नकद टोल लेनदेन पूरी तरह बंद करने की तैयारी की जा रही है।


इसको भी पढ़ें : हेतिमपुर टोल प्लाजा अनुबंध में 2.79 करोड़ की स्टाम्प चोरी का मामला, डीएम कोर्ट में मुकदमा


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “1 अप्रैल से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सभी टोल प्लाजा पूरी तरह होंगे डिजिटल, नकद भुगतान बंद”

Leave a Reply

error: