Breaking News

गोरखपुर फायरिंग कांड में बड़ी कार्रवाई, एयरपोर्ट से मुख्य आरोपी सूजा पठान गिरफ्तार

Bolta Sach News
|
Major incident in Gorakhpur firing incident
बोलता सच,गोरखपुर : गोरखपुर में सभासद मोहम्मद आरिफ और विक्की मद्धेशिया के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपियों में शामिल सूजा पठान को मंगलवार देर शाम गोरखपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। वह मुंबई भागने की फिराक में था और उसके पास से फ्लाइट टिकट भी बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी पहले से पकड़े गए आरोपी आदित्य साहनी की निशानदेही पर हुई। आदित्य को कप्तानगंज पुलिस ने हसनगंज-भिवरा क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था, जिसमें उसके पैर में गोली लगी थी। हालांकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया था।
बताया जा रहा है कि सूजा पठान एयरपोर्ट के जरिए मुंबई भागने की योजना बना रहा था, लेकिन पुलिस ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के सहयोग से समय रहते उसे दबोच लिया। इस कार्रवाई से मामले में अहम कड़ी पुलिस के हाथ लगी है।
गौरतलब है कि सोमवार रात करीब 10 मिनट के भीतर बदमाशों ने सभासद मोहम्मद आरिफ और विक्की मद्धेशिया के घर पर ताबड़तोड़ पांच राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी थी। घटना के बाद केशव कुमार के निर्देश पर पुलिस की कई टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी।
पुलिस ने अब तक की कार्रवाई में 32 बोर की पिस्टल, खोखे, दो जिंदा कारतूस, एक बाइक और नकदी बरामद की है। मामले में तीसरा आरोपी सुजीत रावत अभी फरार है, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
जांच में सामने आया है कि इस फायरिंग की वजह पुरानी रंजिश थी। करीब 10 दिन पहले सुभाष चौक पर विक्की मद्धेशिया के भतीजे और सुजीत रावत के भाई के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया था।
पुलिस के मुताबिक, इसी रंजिश के चलते सुजीत रावत ने सूजा पठान और आदित्य साहनी के साथ मिलकर हमले की साजिश रची। गिरफ्तार दोनों आरोपी शातिर अपराधी हैं और पहले से ही थाने के हिस्ट्रीशीटर बताए जा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़े : केन्या पहुंचा भारतीय युद्धपोत ‘त्रिकंद’, रक्षा सहयोग को मिली नई मजबूती


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: