Breaking News

बृजभूषण सिंह की बेटी सूर्या की मां से मिलीं:कहा- योगीजी अपराधियों का मनोबल तोड़ दीजिए

Bolta Sach News
|
Brijbhushan Singh's daughter Surya
बोलता सच,गाजियाबाद। पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह गुरुवार को खोड़ा क्षेत्र पहुंचीं और सूर्या चौहान के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने सूर्या की मां और भाई से मिलकर संवेदना व्यक्त की तथा परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने सूर्या चौहान को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी।

शालिनी सिंह ने कहा कि उनके परिवार की ओर से सूर्या के बड़े भाई को नौकरी का प्रस्ताव दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस जघन्य घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए और अपराधियों के मनोबल को पूरी तरह तोड़ने की आवश्यकता है।

मुलाकात के दौरान शालिनी सिंह ने अवैध निर्माणों और अवैध मदरसों के मुद्दे पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि जिन संस्थानों में नियमों का पालन नहीं हो रहा है या जहां बच्चों को गलत दिशा में ले जाने वाली शिक्षा दी जा रही है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे जघन्य अपराधों को अंजाम देने वाले लोगों की सोच और मानसिकता किस प्रकार विकसित हो रही है, इसकी भी गंभीर जांच होनी चाहिए।

गौरतलब है कि बकरीद के दिन खोड़ा क्षेत्र में सूर्या चौहान की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि अब धीरे-धीरे बाजार और दुकानें खुलने लगी हैं।

मामले में मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है, जबकि उसके पिता समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। प्रशासन की ओर से सूर्या की मां को नगर पालिका खोड़ा में संविदा पर नौकरी दी गई है। साथ ही परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई है।

शालिनी सिंह का संबंध एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से है। उनकी शादी बिहार के आरा क्षेत्र से जुड़े पूर्व सांसद स्वर्गीय अजीत सिंह और पूर्व सांसद मीना सिंह के पुत्र विशाल सिंह से हुई है। विशाल सिंह वर्तमान में सार्वजनिक जीवन से जुड़े हुए हैं और विभिन्न संस्थाओं में जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

शालिनी सिंह कानून की पढ़ाई कर चुकी हैं और शिक्षा क्षेत्र से भी जुड़ी हुई हैं। उन्हें कविता और शायरी लिखने तथा पढ़ने का विशेष शौक है। पिछले वर्ष उन्होंने पहली बार एक सार्वजनिक कवि सम्मेलन में मंच साझा करते हुए अपनी रचनाएं प्रस्तुत की थीं।


इसे भी पढ़े : प्रयागराज हत्याकांड का खुलासा: बड़े बेटे ने दोस्त संग रची थी परिवार की हत्या की साजिश, गहनों के विवाद में खुद भी बना शिकार


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “बृजभूषण सिंह की बेटी सूर्या की मां से मिलीं:कहा- योगीजी अपराधियों का मनोबल तोड़ दीजिए”

Leave a Reply

error: