Breaking News

लखनऊ में देवरिया जिले के इंजीनियर सूर्यप्रताप की चाकू से हत्या, इलाके में सनसनी

Bolta Sach News
|
of Deoria district in Lucknow

बोलता सच,बरहज/सोनाड़ी। क्षेत्र के परसियां भीखम गांव निवासी 35 वर्षीय सूर्यप्रताप सिंह की लखनऊ में एक महिला द्वारा चाकू से गोदकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सन्नाटा छा गया और लोग इस दर्दनाक खबर से स्तब्ध रह गए।

परिवार के अनुसार, सूर्यप्रताप सिंह की हत्या की जानकारी जब परसियां भीखम गांव में रहने वाले उनके चाचा नेऊर सिंह तक पहुंची, तो घर में चीख-पुकार मच गई। दरवाजे पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

ग्रामीणों के मुताबिक, सूर्यप्रताप सिंह के पिता नरेंद्र सिंह लखनऊ के एक निजी अस्पताल में वैन चालक हैं और उनका परिवार कई वर्षों से वहीं रहता है। सूर्यप्रताप तीन बहनों और एक भाई में सबसे छोटे थे। उन्होंने बीटेक की पढ़ाई की थी और एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।

बताया जा रहा है कि सूर्यप्रताप पिछले कुछ समय से परिवार से अलग एक महिला के साथ रह रहे थे। करीब तीन वर्ष पहले वह उस महिला के घर उसके बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाते थे, जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

हत्या की इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


इसको भी पढ़ें : देवरिया: 18 वर्षीय युवती पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर; गांव में दहशत


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “लखनऊ में देवरिया जिले के इंजीनियर सूर्यप्रताप की चाकू से हत्या, इलाके में सनसनी”

Leave a Reply

error: