Breaking News

देवरिया मेडिकल कॉलेज में लापरवाही का आरोप, दाहिने हाथ में फ्रैक्चर के बावजूद बाएं हाथ में चढ़ा दिया प्लास्टर

Bolta Sach News
|
Negligence in Deoria Medical College
बोलता सच,देवरिया : बुधवार को देवरिया स्थित महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान कथित चिकित्सकीय लापरवाही का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। आरोप है कि 6 वर्षीय बच्ची के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर होने के बावजूद डॉक्टरों ने उसके बाएं हाथ पर प्लास्टर चढ़ा दिया।
जानकारी के अनुसार, यह मामला भुजौली कॉलोनी क्षेत्र का है, जहां परिजनों ने घायल बच्ची को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जांच में दाहिने हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि होने के बावजूद उपचार के दौरान प्लास्टर गलत हाथ पर चढ़ाए जाने का आरोप लगाया गया है।
घटना सामने आने के बाद परिजनों ने कड़ी नाराजगी जताई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही से मरीज की स्थिति और गंभीर हो सकती थी।
मामले के उजागर होने के बाद मेडिकल कॉलेज की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में इस तरह की चूक गंभीर चिंता का विषय है और इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
फिलहाल परिजन प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जबकि मामले की जांच की संभावना जताई जा रही है।

इसे भी पढ़े : देवरिया : अयोध्या चंदा प्रकरण में दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई, अखिलेश यादव दें बाबरी चंदे का हिसाब : ब्रजेश पाठक


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply