बोलता सच,लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि सनातन धर्म पर आए संकट और उसे अधर्मियों के चंगुल से मुक्त कराने जैसे मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि यह उनके लिए सौभाग्य का क्षण था। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य के साथ धर्म और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना
इस दौरान अखिलेश यादव ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा, दान और चंदे में कथित अनियमितताओं के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि इस घटना की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है और इससे देश-विदेश में रहने वाले सनातन धर्मावलंबियों की भावनाएं आहत हुई हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर में दान देने वाले श्रद्धालु इस घटना से दुखी हैं और इस पूरे प्रकरण के कारण सनातन समाज में आक्रोश है। उनके अनुसार, धर्म के नाम पर हुई कथित अनियमितताओं से देश की छवि भी प्रभावित हुई है।
गौसंरक्षण पर शंकराचार्य की चिंता
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भी मुलाकात के दौरान गौसंरक्षण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि देश में गौमाता के साथ अन्याय हो रहा है और कई स्थानों पर वे भूख-प्यास से मरने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गौसंवर्धन की बात करने वाली सरकारें इस दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठा रही हैं।
शंकराचार्य ने कहा कि गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने और उनके संरक्षण के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने राम मंदिर से जुड़े मुद्दे पर भी अपनी राय रखते हुए कहा कि वहां रामभक्तों की भूमिका सुनिश्चित की जानी चाहिए।
इसे भी पढ़े : सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ी, 11 दिन की भूख हड़ताल में 7 किलो से अधिक वजन घटा
➤ You May Also Like
Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस
Subscribe to get the latest posts sent to your email.









































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































