Breaking News

पत्नी से विवाद के बाद पति ने लगाई फांसी:देवरिया के खुदिया गांव में पेड़ से लटका मिला शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Bolta Sach News
|
dispute with wife
बोलता सच देवरिया : देवरिया के मदनपुर थाना क्षेत्र के खुदिया गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। वशिष्ठ नाम का एक युवक गांव से कुछ दूर एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद से परेशान होकर युवक ने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना गुरुवार सुबह 8 बजे की बताई गई है।

इसे भी पढ़े : देवरिया में दरोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या:स्टंट से मना करने पर वारदात, दोस्त छोड़कर भागे; 6 महीने पहले हुई थी शादी
 

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: