Breaking News

देवरिया में सपा प्रवक्ता मनीष सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल, PHC की बदहाली पर जताई नाराजगी

Bolta Sach News
|
SP spokesperson Manish Singh in Deoria
बोलता सच,देवरिया : सपा प्रवक्ता मनीष सिंह ने देवरिया दौरे पर आए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के सामने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी हकीकत को उजागर किया। उन्होंने रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के अंतिम गांव प्यासी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) की बदहाल स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए।
मनीष सिंह ने कहा कि प्यासी PHC की स्थिति ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक तस्वीर पेश करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल यह केंद्र ही नहीं, बल्कि प्रदेश की अधिकांश ग्राम सभाओं में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की हालत भी बेहद खराब है।

 

उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति इससे बिल्कुल अलग है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व पर भरोसा जता रही है। इस दौरान उन्होंने मांग की कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति में सुधार किया जाए और ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएं।

इसे भी पढ़े : देवरिया : अयोध्या चंदा प्रकरण में दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई, अखिलेश यादव दें बाबरी चंदे का हिसाब : ब्रजेश पाठक


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply