Breaking News

बघौचघाट की 65 वर्षीय महिला की सड़क हादसे में मौत, कथा सुनने जाते समय हुआ हादसा

Bolta Sach News
|
65-year-old woman from Baghauchghat died.
बोलता सच,बघौचघाट : बघौचघाट कस्बे की 65 वर्षीय महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह सखनी स्थित बाबा चंद्रनाथ मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा सुनने जा रही थीं। जानकारी के अनुसार, बघौचघाट निवासी शशि राय (65), पत्नी बृजकिशोर राय, रविवार रात बाइक से सखनी के लिए निकली थीं। मंदिर से कुछ दूरी पहले सखनी मार्ग पर अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई।
घटना के बाद परिजन उन्हें देवरिया के एक निजी अस्पताल ले गए। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अनुसार, शशि राय अपने पति के साथ गोरखपुर में रहती थीं और महाशिवरात्रि के अवसर पर गांव आई थीं। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार खनुआ नदी घाट पर कर दिया।

इसको भी पढ़ें :पन्नू हत्या साजिश मामले में भारत का रुख दोहराया, निखिल गुप्ता से सरकारी संबंध से इनकार


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: