Breaking News

देवरिया में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Bolta Sach News
|
Road accident victims in Deoria
बोलता सच,देसही देवरिया : देवरिया जिले के देसही देवरिया क्षेत्र में 23 जनवरी को हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। रामपुर बनहर गांव निवासी अंकित सिंह (21) ने बृहस्पतिवार देर रात गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, 23 जनवरी की दोपहर अंकित सिंह अपने चाचा अंगद सिंह के साथ बाइक से हरैया बसंतपुर चौराहे गए थे। वापस लौटते समय लीलापुर चौराहे पर अंकित बाइक से उतरकर सड़क किनारे मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान हाटा की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में अंकित का पैर टूट गया।
परिजन उन्हें इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि अंकित होश में था और सिर्फ उसका पैर टूटा था। बृहस्पतिवार को डॉक्टरों ने पैर के ऑपरेशन से पहले इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होने पर उसे आनन-फानन में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां देर रात करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई।
शुक्रवार सुबह परिजन गोरखपुर से शव लेकर महुआडीह थाना पहुंचे और पोस्टमार्टम की मांग की। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा नगद सिंह ने बताया कि इंजेक्शन लगने के बाद ही अंकित की हालत बिगड़ी, जिससे उसकी जान चली गई।
अंकित की मौत से पिता संतोष सिंह, मां रमिता देवी, बड़े भाई मनीष और छोटी बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले में महुआडीह थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हुई है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

इसको भी पढ़ें : गोरखपुर में पुल के पास मिली अज्ञात महिला की नग्न लाश, सिर कुचलकर हत्या की आशंका


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: