बोलता सच,नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट राइवलरी हमेशा से सुर्खियों में रही है। साल 2025 में दोनों टीमें कई बार आमने-सामने आईं, जहां भारत का पलड़ा भारी रहा और उसने पाकिस्तान पर ज्यादा मुकाबले जीते। अब यह ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता 2026 में एक बार फिर देखने को मिलेगी।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होगा। टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मैच में भारतीय टीम किस प्लेइंग-11 के साथ उतर सकती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम घोषित
बीसीसीआई ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया है। टीम में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह की वापसी हुई है, जबकि उपकप्तान शुभमन गिल और जितेश शर्मा को बाहर कर दिया गया है।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है—
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती।
पाकिस्तान के खिलाफ कैसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन कर सकते हैं। तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा, जबकि चौथे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव उतर सकते हैं। मध्यक्रम में हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे अहम भूमिका निभा सकते हैं। ऑलराउंडर के तौर पर अक्षर पटेल टीम का संतुलन बनाएंगे।
गेंदबाजी विभाग में स्पिन का जिम्मा वाशिंगटन सुंदर या कुलदीप यादव में से किसी एक को मिल सकता है, जबकि वरुण चक्रवर्ती स्पिन अटैक को मजबूती देंगे। तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह संभाल सकते हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग-11:
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस महामुकाबले में भारतीय टीम किस रणनीति के साथ मैदान पर उतरती है और क्या एक बार फिर पाकिस्तान पर अपना दबदबा कायम रख पाती है।
इसको भी पढ़ें : महाराष्ट्र लोकल बॉडी चुनाव: महायुति की ऐतिहासिक बढ़त, एकनाथ शिंदे बोले—नगर निगम चुनावों का यह सिर्फ ट्रेलर
➤ You May Also Like
























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































