Breaking News

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने चलाया स्वदेशी जागरण अभियान, हस्ताक्षर कर लिया स्वदेशी अपनाने का संकल्प

Bolta Sach News
|
The BJP business cell
बोलता सच : भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा शहर के सुभाष चौक पर स्वदेशी जागरण अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना न सिर्फ आत्मसम्मान का विषय है, बल्कि यह राष्ट्रभक्ति का प्रतीक भी है। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश को दोहराते हुए स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित करने की अपील की। वहीं रामपुर के विधायक सुरेन्द्र चौरसिया ने लोगों से स्वदेशी पर गर्व करने और उसे अपनाने का आग्रह किया।
क्षेत्रीय सह-संयोजक विष्णु अग्रवाल ने स्वदेशी जागरण को भारत के पुनर्निर्माण की नींव बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सुबोध जयसवाल ने की, जबकि संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष (भाजपा पिछड़ा मोर्चा) विजेंद्र कुशवाहा ने किया। इस अभियान में नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा सहित अनेक व्यापारी, अधिवक्ता और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने हस्ताक्षर कर स्वदेशी अपनाने और विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन “स्वदेशी अपनाओ – विदेशी भगाओ” के जोशीले नारों के साथ हुआ।

ये भी पढ़े : देवरिया में PET परीक्षा 6 और 7 सितंबर को, 40 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने चलाया स्वदेशी जागरण अभियान, हस्ताक्षर कर लिया स्वदेशी अपनाने का संकल्प”

Leave a Reply