Breaking News

देवरिया: यौन उत्पीड़न केस में न्याय न मिलने पर पीड़ित का अल्टीमेटम, आत्मदाह की चेतावनी

Bolta Sach News
|
देवरिया के एकौना
बोलता सच : देवरिया के एकौना थाना क्षेत्र में पचलड़ी पलिया बांध पर एक जून को बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला को गोली मार दी, जो एक साल पहले अपनी बेटी के साथ हुए यौन उत्पीड़न केस में गवाह थी। इस मामले में अब पीड़ित महिला के पति ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए, मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर चेतावनी दी है। यदि 11 जून तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह लखनऊ में सीएम आवास के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
गोली चलाने वालों पर नहीं हुई कार्रवाई
बताया गया है कि पीड़िता की बेटी के साथ एक साल पहले यौन उत्पीड़न हुआ था। इस मामले में आरोपी युवक कुछ समय बाद जमानत पर जेल से बाहर आया और बेटी ने उसी से शादी कर ली। लेकिन गोली लगने वाली महिला मामले की प्रमुख गवाह थी। आरोप है कि इसी वजह से उसे गोली मारी गई।
चार लोगों पर केस, लेकिन गिरफ्तारी नहीं
गोली लगने के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल महिला के पति ने अपनी बेटी, दामाद और दो अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।पुलिस ने तीन संदिग्धों से पूछताछ भी की, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
सीएम पोर्टल पर की शिकायत
पीड़ित महिला के पति ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन उनका कहना है कि पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।अब उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर आत्मदाह की चेतावनी दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

इसे भी पढ़ें- बघौचघाट: बैंक और एटीएम की सुरक्षा जांच, पुलिस ने किया विशेष निरीक्षण

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: