Breaking News

महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनीं सुनेत्रा पवार, पीएम मोदी ने दी बधाई

Bolta Sach News
|
First woman Deputy Chief Minister of Maharashtra
बोलता सच,नई दिल्ली। सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। शनिवार शाम राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल शुरू करने वाली सुनेत्रा पवार को हार्दिक शुभकामनाएं। वह इस पद को संभालने वाली पहली महिला हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वह राज्य की जनता के कल्याण के लिए अथक परिश्रम करेंगी और दिवंगत अजितदादा पवार के सपनों को साकार करेंगी।”

राकांपा विधायक दल की नेता के रूप में सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव वरिष्ठ नेता दिलीप वालसे पाटिल ने रखा, जिसका समर्थन खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने किया। दक्षिण मुंबई स्थित विधान भवन परिसर में दिवंगत अजित पवार के कार्यालय में यह बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान सुनेत्रा पवार ने अपने दिवंगत पति अजित पवार की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर उनके छोटे बेटे जय भी मौजूद रहे। विधान भवन परिसर में कई मंत्री और विधायक भावुक नजर आए।
गौरतलब है कि सुनेत्रा पवार ने वर्ष 2024 में बारामती लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें अपनी ननद और राकांपा (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुईं।
उल्लेखनीय है कि 28 जनवरी को बारामती में हुए एक विमान हादसे में महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रहे अजित पवार सहित पांच लोगों की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद राजनीतिक घटनाक्रम के तहत सुनेत्रा पवार को राकांपा विधायक दल का नेता चुना गया और अब उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली है।

इसको भी पढ़ें : आर्थिक समीक्षा में आरटीआई की समीक्षा के सुझाव पर कांग्रेस का हमला, खरगे ने पूछा—मनरेगा के बाद अब आरटीआई की बारी?


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनीं सुनेत्रा पवार, पीएम मोदी ने दी बधाई”

Leave a Reply

error: