Breaking News

3395 एक्टिव केस दर्ज, क्या लौट रहा है कोरोना संकट?

Bolta Sach News
|
देश में एक बार
देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड डैशबोर्ड पर साझा की गई जानकारियों के मुताबिक 22 मई को देश में कुल एक्टिव केस 257 थे जो 10 दिनों के भीतर ही अब बढ़कर 3395 हो गए हैं। एक दिन के भीतर ही 685 नए सक्रिय मामले सामने आए हैं और 4 लोगों की मौत हुई है। जिनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल और उत्तर प्रदेश से एक-एक मरीज शामिल है। केरल में मरीजों की संख्या बढ़कर 1336 हो गई है। महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 467 जबकि दिल्ली में 375 हैं। कोरोना जिस रफ्तार से देश में बढ़ रहा है वह निश्चित ही लोगों के लिए डर पैदा कर रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ पहले से ही कहते रहे हैं कि इस बार फैल रहा वैरिएंट अति संक्रामक है, हालांकि इसकी गंभीरता कम है।
24 घंटे में कहां-कहां कितने नए केस मिले?

केरल- 189
कर्नाटक- 86
पश्चिम बंगाल- 89
दिल्ली- 81
उत्तर प्रदेश- 75
तमिलनाडु- 37
महाराष्ट्र- 43
गुजरात- 42
राजस्थान- 9
पुडुचेरी- 6
मध्य प्रदेश- 6
हरियाणा- 6
झारखंड- 6
ओडिशा- 2
जम्मू-कश्मीर- 2
छत्तीसगढ़- 3
आंध्र प्रदेश- 1
पंजाब- 1
गोवा- 1

कितने एक्टिव केस हैं देश में?

केरल- 1,336
महाराष्ट्र- 467
दिल्ली- 375
कर्नाटक- 234
पश्चिम बंगाल- 205
तमिलनाडु- 185
उत्तर प्रदेश- 117
गुजरात-265
पुडुचेरी- 41
राजस्थान- 60
हरियाणा- 26
मध्य प्रदेश- 16
झारखंड- 6
पंजाब- 5

राज्यों को अलर्ट रहने और टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश

स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार राज्यों को अलर्ट मोड में रहने और टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दे रहा है। नागरिकों से भी अपील की जा रही है कि हल्के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और जरूरी सावधानियों का पालन करें।

कर्नाटक सरकार ने जारी किया सर्कुलर

गौरतलब है कि कर्नाटक सरकार ने कोविड-19 मामलों में हो रही बढ़ोतरी और स्कूलों के दोबारा खुलने के मद्देनज़र एक अहम फैसला लिया है। राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने सर्कुलर जारी कर सभी अभिभावकों से अपील की है कि अगर बच्चों में बुखार, खांसी, सर्दी या अन्य कोविड जैसे लक्षण हों, तो उन्हें स्कूल न भेजें। इसके अलावा कर्नाटक उन राज्यों में है जिसने सबसे पहले कोरोना गाइडलाइन लागू करने का काम किया है।

क्या सावधानियां बरतनी जरूरी?

  • स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, चूंकि कोरोना कई राज्यों में बढ़ रहा है और इसका खतरा भीड़भाड़ वाली जगहों में ज्यादा होता है इसलिए ऐसे स्थानों पर जानें से बचें।
  • मास्क लगाना, हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
  • अगर आपके घर में कोई बुजुर्ग या गर्भवती है तो अतिरिक्त सावधानी बरतें। उनसे मिलने से पहले हाइजीन का विशेष ध्यान रखें, विशेषतौर पर कहीं बाहर से आने के बाद।
  • कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर, कोरोना को हराने के लिए सबसे प्रभावी तरीका है।
  • 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को अतिरिक्त सुरक्षा देने के लिए बूस्टर डोज के लिए अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- अब्बास अंसारी को मिली सजा, हेट स्पीच मामले में दोषी करार; विधायकी पर टिकी नजरें

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: