Breaking News

कंडम गाड़ी में ईंधन दिखाने पर पीडब्ल्यूडी के जेई अनिल कुमार निलंबित, दो अफसरों पर जांच

Bolta Sach News
|
On showing fuel in a condemned vehicle
बोलता सच,लखनऊ : उत्तर प्रदेश में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। लंबे समय से खड़ी और कंडम हो चुकी सरकारी गाड़ी में ईंधन खर्च दर्शाने के आरोप में अवर अभियंता (जेई) अनिल कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

मामला पीडब्ल्यूडी के विद्युत एवं यांत्रिक खंड के लखनऊ स्थित 17वें सर्किल का है। जानकारी के मुताबिक, एक कार काफी समय से अनुपयोगी और कंडम स्थिति में खड़ी थी, लेकिन रिकॉर्ड में उसका इस्तेमाल ‘टोचन’ कार्य में दिखाया जाता रहा। इसी आधार पर ईंधन खर्च भी दर्शाया गया। जांच में अनियमितता सामने आने के बाद जेई अनिल कुमार के खिलाफ निलंबन आदेश जारी कर दिया गया है।

वहीं, सहायक अभियंता एस.के. नायक के खिलाफ कर्मचारी आचरण नियमावली के नियम-7 के तहत और अधिशासी अभियंता रंजिता प्रसाद के खिलाफ नियमावली 10(2) के अंतर्गत विभागीय जांच की संस्तुति की गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोष सिद्ध होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: