बोलता सच,सासाराम। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप के विवाह को लेकर उनके पैतृक गांव बड्डी में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आकाशदीप के घर पहुंचे और उन्हें वैवाहिक जीवन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड स्थित बड्डी गांव के बाहर बनाए गए हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा। वहां से वह सीधे आकाशदीप के आवास पहुंचे, जहां परिवार के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
आकाशदीप की मां ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, जबकि आकाशदीप ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री करीब आधे घंटे तक आकाशदीप के घर पर रुके। इस दौरान परिवार के लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। मुलाकात की तस्वीरें मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया मंचों पर साझा करते हुए लिखा कि बिहार के गौरव और भारतीय क्रिकेट टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ी आकाशदीप के विवाह समारोह के निमंत्रण पर उनके पैतृक गांव पहुंचकर उन्हें सुखमय, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
➤ You May Also Like
Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































