बोलता सच,देवरिया : जिले में यूपी-112 में तैनात एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर बरियारपुर थाने में आरोपी सिपाही के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले के सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।
पुलिस के अनुसार, गाजीपुर जिले के सुहवल थाना क्षेत्र के बावड़ा गांव निवासी सिपाही शैलेंद्र यादव वर्ष 2020 में करौंदी बाजार पुलिस चौकी पर तैनात था। आरोप है कि उसी दौरान उसकी पहचान चौकी से सटे एक गांव की युवती से हुई। पीड़िता का कहना है कि सिपाही ने शादी का वादा कर उसे प्रेम संबंध में फंसाया और कई वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए।
बाद में सिपाही का तबादला यूपी-112 में हो गया और वर्तमान में उसकी तैनाती बरहज थाना क्षेत्र में थी। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने विवाह से इनकार कर दिया।
इसके बाद युवती ने दो दिन पहले पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। एसपी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने मामले की जांच कराई। जांच में प्रथम दृष्टया आरोपों के आधार पर शुक्रवार रात बरियारपुर थाने में आरोपी सिपाही के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
एसपी अभिजीत आर. शंकर ने शनिवार शाम आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़े : बर्खास्त सिपाही सुनील शुक्ला को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का ऑफर, बोले- देंगे एक लाख रुपये मासिक वेतन
➤ You May Also Like
Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस
Subscribe to get the latest posts sent to your email.









































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































