Breaking News

देवरिया : तरकुलवा में दो छात्राएं लापता, 11वीं में एडमिशन कराने निकली थीं; अपहरण का केस दर्ज

Bolta Sach News
|
Deoria: Two girl students missing in Tarkulwa
बोलता सच,देवरिया : तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव से दो छात्राओं के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों छात्राएं सोमवार सुबह 11वीं कक्षा में प्रवेश कराने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं।
जानकारी के अनुसार, कंचनपुर गांव की रहने वाली दोनों छात्राएं पड़ोस के इंटर कॉलेज में पढ़ती थीं और इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा पास की थी। सोमवार को वे घर से करीब 2500-2500 रुपये लेकर एडमिशन कराने के लिए निकली थीं।

परिजनों में बढ़ी चिंता

शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद अनहोनी की आशंका के चलते परिवार ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस

मामले में देवरिया पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि छात्राओं की तलाश के लिए टीम लगाई गई है और जल्द ही उन्हें बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छानबीन कर रही है और संभावित जगहों पर दबिश दी जा रही है। घटना के बाद गांव में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़े : देवरिया में खूनी हमला—पुरानी रंजिश में युवक को मारा चाकू, हालत नाजुक


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply