बोलता सच,लखीमपुर खीरी : लखीमपुर खीरी जिले के भीरा थाना क्षेत्र के समेरिया गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मरे हुए कुत्ते का मांस खाने से 25 गिद्धों की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव में लंबे समय बाद इतनी बड़ी संख्या में गिद्ध एक साथ देखे गए थे। करीब 40 गिद्ध एक मृत कुत्ते के शव को खा रहे थे। लेकिन कुछ ही देर बाद वे तड़पने लगे और एक-एक कर जमीन पर गिरने लगे। देखते ही देखते 25 गिद्धों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांव के कुछ लोगों ने बकरियों पर हमला करने वाले आवारा कुत्तों से परेशान होकर उन्हें मारने के लिए खाने में कीटनाशक मिला दिया था। जहरीला भोजन खाने से कई कुत्तों की मौत हो गई। बाद में उन्हीं मृत कुत्तों को खाने से गिद्धों की भी मौत हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि बरौंछा नाला क्षेत्र में अक्सर डिमरौल और रत्नापुर के किसान अपनी बकरियां चराने लाते हैं, जहां आवारा कुत्ते लगातार हमले करते रहते हैं। हाल ही में एक बकरी को कुत्तों ने मार दिया था, जिसके बाद गुस्से में किसी अज्ञात व्यक्ति ने यह कदम उठाया।
घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और चार मृत कुत्तों के शव बरामद किए। इनमें से दो के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जबकि अन्य को मिट्टी में दफना दिया गया है।
दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन की डीएफओ कीर्ति चौधरी ने बताया कि गिद्धों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और जहर की पुष्टि के लिए विसरा भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान भेजा गया है।
वन विभाग की टीम आसपास के जंगल और गांवों में लगातार कांबिंग कर रही है, ताकि अन्य मृत कुत्तों और प्रभावित वन्यजीवों का पता लगाया जा सके। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि इस तरह के जहरीले तरीकों का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे पर्यावरण और वन्यजीवों को गंभीर नुकसान पहुंचता है।
यह घटना न केवल वन्यजीव संरक्षण के लिए गंभीर चेतावनी है, बल्कि मानव और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता को भी दर्शाती है।
इसे भी पढ़े : केन्या पहुंचा भारतीय युद्धपोत ‘त्रिकंद’, रक्षा सहयोग को मिली नई मजबूती
➤ You May Also Like












































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































2 thoughts on “लखीमपुर खीरी में जहरीला मांस खाने से 25 गिद्धों की मौत, वन विभाग अलर्ट”