Breaking News

IPL 2026 ऑक्शन में चमका यूपी का सितारा, CSK ने 20 साल के प्रशांत वीर पर लुटाए 14.20 करोड़

Bolta Sach News
|
IPL 2026 ऑक्शन में चमका
बोलता सच : IPL 2026 के लिए आयोजित मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर बड़ी बोलियां लगीं, लेकिन इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने एक युवा खिलाड़ी की किस्मत बदल दी। उत्तर प्रदेश के रहने वाले 20 वर्षीय प्रशांत वीर को CSK ने 14.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में अपने स्क्वाड में शामिल किया।

प्रशांत वीर को खरीदने के पीछे चेन्नई सुपर किंग्स की खास रणनीति मानी जा रही है। फ्रेंचाइजी उन्हें भविष्य में रविंद्र जडेजा के संभावित रिप्लेसमेंट के तौर पर देख रही है। प्रशांत वीर दाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज होने के साथ-साथ दाएं हाथ के उपयोगी बल्लेबाज भी हैं, जो उन्हें एक ऑलराउंडर के रूप में खास बनाता है।

ऑक्शन में जैसे ही प्रशांत वीर का नाम आया, कई टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन आखिरकार चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे ऊंची बोली लगाकर उन्हें अपने नाम कर लिया। इतनी कम उम्र में 14.20 करोड़ की बोली लगना प्रशांत के करियर का अब तक का सबसे बड़ा मोड़ माना जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के इस युवा खिलाड़ी के चयन से यह साफ हो गया है कि CSK आने वाले सीजन में युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों पर भरोसा जता रही है। अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि प्रशांत वीर आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन से इस भरोसे पर कितना खरा उतरते हैं।


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: