Breaking News

सदन में प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर कटाक्ष: भाषण अच्छे, लेकिन तथ्यों में कमजोर

Bolta Sach News
|
Priyanka Gandhi's PM in the House
बोलता सच,नई दिल्ली : संसद के शीतकालीन सत्र में सोमवार को वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष चर्चा आयोजित की गई। इस चर्चा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। इसके बाद कांग्रेस सांसद और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अपनी बात रखी। चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी ने खुद विषय पर ही सवाल खड़ा करते हुए कहा कि संसद का महत्वपूर्ण समय जनता की समस्याओं पर खर्च होना चाहिए।
अपने भाषण में प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री भाषण बहुत अच्छा देते हैं, लेकिन तथ्यों में कमजोर पड़ जाते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी को सदन में आए 12 साल हो चुके हैं, जबकि वह खुद केवल 12 महीने से संसद की सदस्य हैं, पर फिर भी वह एक छोटी सी सलाह देना चाहती हैं।
प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का उल्लेख करते हुए कहा कि नेहरू ने जीवनभर देश की सेवा की और देश के लिए ही अपना सर्वस्व समर्पित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हालिया चुनाव प्रचार के दौरान 99 बार उनके प्रति किए गए अपमानजनक बयानों की सूची का ज़िक्र भी किया।
उन्होंने कहा, “आपको नेहरू जी से जितनी शिकायतें हैं, जितनी गलतियां बतानी हैं, जितना भी अपमान करना है—सबकी एक सूची बना लीजिए। हम उस पर चर्चा करने को तैयार हैं, जितने घंटे चाहें उतनी चर्चा कर लें। लेकिन सदन का कीमती समय यूं ही बर्बाद न करें। सदन को जनता की समस्याओं पर चर्चा करनी चाहिए।” इस remark पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने विरोध जताया, जिससे सदन में हंगामे के हालात बन गए।
वंदे मातरम् पर चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय गीत पर अलग से बहस की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह पहले से ही देश की भावना और जन-जन के मन में बसा हुआ है। उन्होंने कहा, “मैं नई हूं, जनता की प्रतिनिधि हूं—कोई कलाकार नहीं हूं। इसलिए आज कुछ तथ्य रखना जरूरी समझती हूं।”

इसको भी पढ़ें : देवरिया: बाईक अनियंत्रित होकर फिसली, 25 वर्षीय युवक की मौत; हेलमेट न पहनना पड़ा भारी


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply