Breaking News

देवरिया में ताजिया जुलूस के दौरान विवादित टी-शर्ट पर बवाल, गिरफ्तारियां हुईं

Bolta Sach News
|
Tajia procession in Deoria

बोलता सच देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक विवादास्पद घटना सामने आई है। बघौचघाट थाना क्षेत्र में रविवार को ताजिया जुलूस के दौरान कुछ युवकों ने फिलिस्तीनी झंडे का स्टीकर लगा टी-शर्ट पहना था।

रामपुर महुआरी चौराहे पर जुलूस का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। फोटो में कुछ किशोर फिलिस्तीनी झंडे का प्रतीकात्मक चिह्न वाले टी-शर्ट में नजर आए। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया। साथ ही विवादित टी-शर्ट को भी जब्त कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि सभी आरोपी थाना क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले हैं।

क्षेत्राधिकारी संजय कुमार रेड्डी के अनुसार, बघौचघाट थाने में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी दूसरे देश का समर्थन करने वाला टी-शर्ट पहने हुए थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उन्होंने ऐसा टी-शर्ट क्यों पहना था।


इसे भी पढ़े : शराब तस्करी का अनोखा तरीका, सब्जियों में छिपाकर ले जा रहे थे 32 पेटी

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply