Breaking News

देवरिया में याद किया गया आपातकाल, सांसद बोले- वह संविधान पर प्रहार था

Bolta Sach News
|
देवरिया में याद किया गया

बोलता सच : देवरिया में आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर टाउनहॉल स्थित इंदिरा गांधी बालिका इंटर कॉलेज में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शुक्रवार को समापन समारोह में सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सांसद त्रिपाठी ने कहा कि 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश पर आपातकाल लागू किया। इस दौरान प्रेस, न्यायपालिका और स्वतंत्र संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया। प्रशासन को निजी सत्ता के औजार के रूप में इस्तेमाल किया गया।

उन्होंने बताया कि आपातकाल में योग्यता की अनदेखी कर सत्ता के करीबी लोगों को प्रशासनिक पदों पर नियुक्त किया गया। लाखों लोगों को बिना मुकदमा और सुनवाई के गिरफ्तार किया गया। नेताओं की टेलीफोन पर जासूसी आम बात हो गई थी। कार्यक्रम में सांसद ने जिलाधिकारी आवास के पास नवनिर्मित पार्किंग स्थल का उद्घाटन भी किया। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सह संयोजक आनंद प्रकाश शाही के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया।

समारोह में जिला संयोजक अजय कुमार दुबे, सह संयोजक वीरेंद्र सिंह, जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, जिला मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनी ने आपातकाल की घटनाओं और उनके प्रभावों से लोगों को अवगत कराया।


इसे भी पढ़ें : Deoria News: शिक्षक संगठनों ने किया विद्यालय विलय का विरोध

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: