Breaking News

बीआरडी पीजी कॉलेज में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, छात्रों-शिक्षकों ने लिया हिस्सा

Bolta Sach News
|
Cleanliness in BRD PG College
बोलता सच,देवरिया : बाबा राघवदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीआरडी इको क्लब के तत्वावधान में हुए इस आयोजन में शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने ‘स्वच्छ बीआरडी, स्वस्थ बीआरडी, स्वच्छ देवरिया, स्वस्थ देवरिया’ का सामूहिक संकल्प लिया।

महाविद्यालय के खेल मैदान में सुबह करीब 10:30 बजे आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व प्राचार्य प्रोफेसर प्रताप नारायण सिंह के निर्देशन में किया गया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रहने की शपथ ली।

स्वच्छता को बताया जीवन का आधार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल बाहरी सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह तन और मन की शुद्धता से भी जुड़ी होती है। उन्होंने कहा कि जहां स्वच्छता होती है, वहीं सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और प्लास्टिक के उपयोग से बचें। साथ ही, पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित और टिकाऊ बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

बड़ी संख्या में शामिल हुए छात्र-शिक्षक

इस अवसर पर प्रोफेसर हरि शंकर गोविंद राव, प्रोफेसर के.के. ओझा, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. विनय सिंह, डॉ. भावना सिन्हा, डॉ. सिकंदर पासवान, डॉ. अनिल कुमार और डॉ. धीरज वर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, जिसे सभी प्रतिभागियों ने गंभीरता से अपनाने का संकल्प लिया।



Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: