Breaking News

हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान अपर्णा यादव पर सवाल, तलाक विवाद को लेकर नाराज हुईं बीजेपी नेता

Bolta Sach News
|
Bathing in the Ganges at Haridwar

बोलता सच,हरिद्वार : हरिद्वार में मुलायम सिंह यादव की बहू और बीजेपी नेता अपर्णा यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बसंत पंचमी के अवसर पर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचीं अपर्णा यादव से उनके पति प्रतीक यादव द्वारा इंस्टाग्राम पर किए गए तलाक संबंधी पोस्ट को लेकर सवाल किए गए, जिस पर वह नाराज होती नजर आईं।

अपर्णा यादव यूपी सिंचाई विभाग के वीआईपी घाट पर गंगा स्नान करने पहुंची थीं। इसी दौरान कुछ लोगों और पत्रकारों ने उनसे पति प्रतीक यादव के तलाक विवाद पर सवाल पूछे। सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि सवालों से असहज अपर्णा यादव ने पहले बिना जवाब दिए वहां से निकलने की कोशिश की, लेकिन जब सवाल लगातार पूछे गए तो उन्होंने कड़ा रुख अपनाया।

गुस्से में अपर्णा यादव ने आरोप लगाया कि नहाने के दौरान उनकी फोटो और वीडियो ली गई हैं। उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों से सवाल पूछने वाले लोगों की तस्वीरें लेने को कहा और कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इस घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया।

गृहमंत्री से नहीं हो सकी मुलाकात

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को उत्तराखंड दौरे पर हरिद्वार में मौजूद थे। बसंत पंचमी के दिन अपर्णा यादव उनसे मुलाकात करने पहुंची थीं, लेकिन किसी कारणवश यह मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद वह अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ वीआईपी घाट पहुंचीं और गंगा स्नान किया। लौटते समय ही उनसे तलाक विवाद को लेकर सवाल किए गए।

पहले भी विवादों में रहा नाम

गौरतलब है कि हाल ही में अपर्णा यादव का नाम लखनऊ के केजीएमयू वीसी कार्यालय विवाद में भी सामने आ चुका है। ऐसे में हरिद्वार की यह घटना एक बार फिर उन्हें चर्चा के केंद्र में ले आई है।



Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: