बोलता सच,देवरिया : जनपद के बघौचघाट क्षेत्र अंतर्गत मेदीपट्टी टोला बेलवनिया निवासी अमीरुद्दीन ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET (UG)-2026 में शानदार सफलता हासिल कर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने 720 में से 620 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 5025 तथा ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी में 506वीं रैंक हासिल की है।
अमीरुद्दीन, कमरुद्दीन के पुत्र हैं। उनकी सफलता की खबर गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। शनिवार को गांव लौटने पर मलसी चौराहे पर ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे और उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
अमीरुद्दीन के बड़े भाई बाबुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे Al-Ilm Foundation Trust का मार्गदर्शन और नियमित शैक्षणिक निगरानी महत्वपूर्ण रही। उन्होंने बताया कि अमीरुद्दीन ने पूरी लगन और अनुशासन के साथ तैयारी की, जिसका परिणाम आज सभी के सामने है।
अमीरुद्दीन ने बताया कि उन्हें चौथे प्रयास में यह सफलता मिली। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी राजस्थान के कोटा में रहकर की, जबकि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) से प्राप्त की। उन्होंने कहा कि लगातार मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, बड़े भाई, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को देते हुए कहा कि उनका सपना एक योग्य, संवेदनशील और सेवाभावी चिकित्सक बनना है। उनका उद्देश्य चिकित्सा के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना और देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देना है।
अमीरुद्दीन की इस उपलब्धि पर रईस सिद्दीकी, हाफिज असलम सिद्दीकी, डॉ. रईस अंसारी, बाबुद्दीन सिद्दीकी, देवेंद्र लाल श्रीवास्तव, राजू राय, जेपी राय, जफरुद्दीन अहमद, सदावृक्ष यादव, सलाउद्दीन खान, हाफिज राजू, इस्राफील अहमद, सनाउल्लाह खान सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अमीरुद्दीन की सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देगी।
इसे भी पढ़े : देवरिया: भरौटा ग्राम सभा में ₹24 लाख की लागत से बने अंत्येष्टि स्थल का कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया लोकार्पण
➤ You May Also Like
Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































