Breaking News

कुशीनगर में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध मौत, कमरे में पंखे से लटका मिला शव

Bolta Sach News
|
finance company in kushinagar
बोलता सच कुशीनगर : लक्ष्मीपुर। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र में आरबीएल माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। उसकी पहचान संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल निवासी दीपक पांडेय (32) के रूप में हुई है। वह पिपरा जटामपुर मार्ग पर एक किराए के मकान में रहता था।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब आठ बजे मकान मालिक झाड़ू लगाने पहुंचे। इस बीच माइक्रो फाइनेंस कंपनी से मकान मालिक को फोन आने लगा। बताया जा रहा है कि दीपक के फिंगर प्रिंट लगाने का समय हो रहा था। मकान मालिक ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, पर कोई जवाब नहीं मिला।
इसके बाद जब खिड़की से झांककर देखा तो दीपक का शव पंखे से लटका हुआ था। जानकारी मिलने पर कंपनी के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। कुबेरस्थान थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खिड़की की जाली हटाकर शव को नीते उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े : रामकोला पुलिया के नीचे मिला नाबालिग छात्रा का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: