Breaking News

गंडक नदी में डूबने से चार वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Bolta Sach News
|
Four-year-old drowns in Gandak river
बोलता सच,देवरिया/रामपुर कारखाना : रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बिंदवलिया गांव में बुधवार सुबह गंडक नदी में डूबने से चार साल के एक बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।जानकारी के अनुसार बिंदवलिया गांव निवासी पिहिरा खातून, पत्नी इमरान ने पुलिस को बताया कि उनका चार वर्षीय बेटा जीशान अंसारी बुधवार सुबह करीब आठ बजे गंडक नदी के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक फिसलकर नदी में गिर गया।
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने बालक की काफी तलाश की। करीब दो घंटे की खोजबीन के बाद सुबह लगभग 10 बजे जीशान को नदी से बाहर निकाला गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।

इसे भी पढ़े : पश्चिम बंगाल मतदाता सूची विवाद पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, हटाए गए नामों के खिलाफ नई याचिका


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply