Breaking News

धर्मेंद्र की यादों से भरपूर वीडियो वायरल, सनी–बॉबी–अभय देओल ने दी भावुक प्रतिक्रिया

Bolta Sach News
|
Dharmendra's video is full of memories

बोलता सच,मनोरंजन : दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की यादगार तस्वीरों से बना एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह वीडियो ब्यूटी फोटोग्राफर टीना देहल ने साझा किया है, जिस पर धर्मेंद्र के बेटे और मशहूर अभिनेता सनी देओल ने भी प्रतिक्रिया दी है। पिता के निधन के लगभग आठ दिन बाद सनी देओल ने सोमवार को इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया। साथ ही बॉबी देओल और अभय देओल ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है। पिता की याद में हार्ट इमोजी

टीना देहल ने अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो साझा किया, जिसमें धर्मेंद्र की कई दुर्लभ और यादगार तस्वीरें शामिल हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा— “इस मैजिक के लिए धन्यवाद। इतनी कम उम्र में हमें फिल्मों के जादू से परिचित कराने के लिए… कुछ कैमरे के सामने, कुछ कैमरे के पीछे… कुछ कलाकार बने, कुछ संगीत के उपहार के साथ… यह जादू हमेशा जिंदा है।” यही पोस्ट देखकर सनी देओल ने रेड हार्ट इमोजी के साथ अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं। उनके बाद बॉबी देओल और अभय देओल ने भी हार्ट इमोजी पोस्ट किए।

धर्मेंद्र को समर्पित संगीत भरा श्रद्धांजलि कार्यक्रम

यह वीडियो धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा से जुड़ा है, जिसका शीर्षक था— ‘सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ’। मुंबई में 27 नवंबर को आयोजित इस प्रार्थना सभा में दिवंगत अभिनेता को एक विशेष संगीत श्रद्धांजलि दी गई। देओल परिवार ने यह समारोह बांद्रा के ताज लैंड्स एंड के सीसाइड लॉन्स में रखा था, जहां फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे और गायक मौजूद रहे।

इस वायरल वीडियो पर सनी देओल के कमेंट के बाद कई नेटिज़न्स ने भावुक प्रतिक्रियाएँ दीं और उन्हें सांत्वना दी। एक यूजर ने लिखा— “आप और आपके परिवार को हमारी गहरी संवेदनाएँ। आप सभी बहुत खुशनसीब हैं कि आपके परिवार में इतना शानदार इंसान था… शायद अब तक की सबसे हैंडसम शख्सियत।”


इसको भी पढ़ें : रूस से तेल खरीद और एलपीजी समझौते पर पायट ने समझाया भारत-अमेरिका समीकरण


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply