Breaking News

देवरिया राष्ट्रीय लोक अदालत में 2.66 लाख से अधिक मामलों का निस्तारण, 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का हुआ सेटलमेंट

Bolta Sach News
|
National Lok Adalat in Deoria

बोलता सच,देवरिया :  जनपद न्यायालय में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड स्तर पर मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान कुल 2,66,914 मामलों का समाधान हुआ और 10.32 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का सेटलमेंट किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष धनेन्द्र प्रताप सिंह ने की।

लोक अदालत का शुभारंभ फीता काटकर, मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बद्री विशाल पांडेय, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी-2 जगन्नाथ समेत कई न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।

त्वरित और सुलभ न्याय का प्रभावी माध्यम

संरक्षण अधिकारी जय प्रकाश तिवारी ने राष्ट्रीय लोक अदालत को आम जनता के लिए त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय उपलब्ध कराने का प्रभावी मंच बताया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से वर्षों पुराने विवाद भी आपसी सहमति से आसानी से निपटाए जा सकते हैं।

दिव्यांगों और विधवाओं को मिली सहायता

लोक अदालत में सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कई पहल भी की गईं। जनपद न्यायाधीश ने दिव्यांग विभाग के सहयोग से चार दिव्यांगजनों को ट्राई-साइकिल वितरित की। वहीं, वन स्टॉप सेंटर के समन्वय से मृतक व्यक्तियों की पांच पत्नियों को निराश्रित विधवा पेंशन के प्रमाण पत्र सौंपे गए।

अधिकारियों ने बताया कि इन पहलों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।

विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में मामलों का निपटारा

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने 54 मामलों में 3.57 करोड़ रुपये का प्रतिकर दिलाया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रज्ञा सिंह ने 1105 मामलों का निस्तारण किया, जबकि अन्य न्यायिक अधिकारियों ने कुल 2339 मामलों को निपटाया। इसके अलावा राजस्व विभाग, बैंक और अन्य विभागों ने मिलकर 2,64,575 मामलों का समाधान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन का श्रेय प्रभारी सचिव जगन्नाथ और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूरी टीम को दिया गया।


इसे भी पढ़े : देवरिया के नए डीएम मधुसूदन हुल्गी का मानवीय चेहरा, जनता दर्शन में शुरू की डिजिटल शिकायत व्यवस्था


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: